उप्र : बारिश में दीवार गिरने से 3 की मौत

आशा मधुपुर निवासी रामगरीब माली (65) अपनी पत्नी लालती देवी (60) के साथ अपनी पुत्री रानी के घर सुजानगंज थाना क्षेत्र के रामनाथ हटिया गांव में रहते थे। रात लगभग 11 बजे पति पत्नी घर में सोए थे। घर की कच्ची दीवार गिरने से दोनों की दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा मलबा हटाए जाने पर रामगरीब की सांस चल रही थी। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी तरफ, सिकरारा थाना क्षेत्र के भरसवा गांव में शुक्रवार की रात दीवार गिरने से शमशेर मौर्य (55) की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493