नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 10 वर्षो के बाद शनिवार को अंतर-राज्यीय परिषद की बैठक होने जा रही है, जिसमें केंद्र-राज्य संबंधों, पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड का इस्तेमाल तथा अन्य मुद्दों पर पुंछी आयोग की सिफारिशों पर चर्चा होगी।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, परिषद की यह 11वीं बैठक है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
केंद्रीय मंत्री तथा सभी राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में शिरकत करेंगे।
इस दौरान सब्सिडी प्रदान करने के लिए सीधा लाभ स्थानांतरण (डीबीटी), लाभ व सार्वजनिक सेवाएं, स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, बेहतर प्रदर्शन के लिए इनाम तथा आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
अंतर-राज्यीय परिषद की 10वीं बैठक यहां नौ दिसंबर, 2006 को हुई थी।
dharmpath.com dharmpath