जल्द निर्देशन की योजना नहीं : कल्कि

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अपने दमदार अभिनय से फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का कहना है कि फिलहाल उनकी निर्देशन की कोई योजना नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि क्या जल्द ही उनकी निर्देशन की कोई योजना है? इस पर कल्कि ने आईएएनएस से कहा, “नहीं, अभी ऐसी कोई योजना नहीं है। मैंने अभी नहीं सोचा है कि मैं फिल्म का निर्देशन करूं।”

‘शैतान’ की अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि आगे वह क्या करेंगी।

उन्होंने कहा, “फिलहाल, मैं फिल्मों और थियेटरों पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं।”

कल्कि, कोंकणा सेन शर्मा द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘अ डेथ इन द गंज’ में दिखाई देंगी। इसमें विक्रांत मस्से, गुलशन देवैया, ओम पुरी, तिलोत्तमा शोम, तनुजा और रणवीर शौरी जैसे कलाकार हैं।

कल्कि ने बताया कि ‘अ डेथ इन द गंज’ के अलावा उनके पास कई अन्य फिल्में भी हैं।

अभिनेत्री ने बताया, “मैं बेव-श्रृंखला ‘स्मोक’ का हिस्सा हूं, जो गोवा राजनीति और गोवा माफिया पर आधारित है।”

अभिनेत्री वर्तमान में रजत कपूर के प्ले ‘वट्स डन इज डन’ के लिए अमेरिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493