फ्रांस में हुए ट्रक हमले पर हॉलीवुड भी शोकाकुल

लॉस एंजेलिस, 15 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड की लोकप्रिय हस्तियों- क्रिस जेनर, माइली साइरस, एमी शुमर और जॉश गैड ने फ्रांस के नीस में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की।

नीस में गुरुवार रात को बासटिल डे के मौके पर आतिशबाजी देखने जुटी भीड़ में ट्रक लेकर घुसे शख्स ने 84 लोगों को कुचल दिया और 150 से अधिक लोगों को घायल कर दिया।

हॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी सोशल वेबसाइट के जरिए इस घटना की निंदा की।

माइली साइरस ने ट्वीट कर कहा, “नीस को प्यार और विशेष रूप से उन लोगों को, जिन्होंने आज अपनों को खो दिया। हमें अधिक शांतिपूर्ण, समझदार विश्व के लिए लड़ना जारी रखना होगा।”

क्रिस जेनर ने ट्वीट कर कहा, “हमारी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं। हमें नफरत के बजाए प्यार बांटना जारी रखना होगा। नीस को प्यार।”

एमी शुमर ने कहा, “बहुत हो गया। नीस के लिए दुआ करें।”

जॉश गैड ने कहा, “नीस में हमारे भाइयों और बहनों। हम आपके साथ खड़े हैं और आपके लिए प्रार्थना करते हैं।”

शॉन मेंडेस ने कहा, “नीस के लिए दुआ करें।”

ब्लेक शेल्टन ने कहा, “फ्रांस में जो हुआ उसे देखकर व्यथित हूं। यह अस्वीकार्य है। कुछ कड़े फैसले लेने का समय है।”

साइमन कॉवेल ने कहा, “नीस से दुखद समाचार मिला। मैं सकते में हूं। सभी पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493