नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर के स्मारक के निर्माण के लिए एक समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर किया गया। मुंबई में इंदु मिल्स परिसर की चैत्यभूमि में यह स्मारक बनाया जाएगा। बाबा साहेब अंबेडकर का अंतिम संस्कार यहीं किया गया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में रविवार को केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय, महाराष्ट्र सरकार और राष्ट्रीय वस्त्र निगम के बीच मुम्बई के इंदु मिल्स परिसर के चैत्यभूमि से सटे 12 एकड़ भूखंड के हस्तांतरण के लिए एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
इस समझौते पर प्रधानमंत्री की पहल पर हस्ताक्षर किए गए। इससे राष्ट्रीय वस्त्र निगम से महाराष्ट्र सरकार को जमीन हस्तांतरित करने संबंधी काफी अर्से से लंबित मामले के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा, ताकि वह भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के लिए उपयुक्त स्मारक बनाने में सक्षम हो सके।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री संतोष गंगवार भी नई दिल्ली में इस समझौते पर हस्ताक्षर होने के समय मौजूद थे। उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के स्मारक के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण संबंधी रुकावटें दूर करने की पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। फडणवीस ने कहा कि अब बाबासाहेब के लिए एक खूबसूरत स्मारक का निर्माण किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath