अक्टूबर में साइकिलिंग टूर की मेजबानी करेगा पनामा

पनामा सिटी, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। टूर दे पनामा के 11वें संस्करण का आयोजन 20 से 25 अक्टूबर के बीच होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक टूर दे पनामा के 2015 संस्करण को पनामा की मरहूम एथलीट मोनिका लिकोना को समर्पित किया जाएगा।

टूर दे पनामा में इस साल 265 चालकों ने हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। इनमें 115 महिला चालक हैं।

आयोजकों ने कहा है कि महिला एवं पुरुष टाइम ट्रायल का आयोजन 20 अक्टूबर को होगा।

पनामा सिटी में इस टूर का समापन होगा। महिला चालकों को सर्किट का 30 लैप (चक्कर) पूरा करना होगा जबकि पुरुष चालकों को 120 लैप पूरा करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493