अक्षय कुमार बेहतरीन हास्य कलाकारों में से एक : डब्बू रत्नानी

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी का कहना है कि अभिनेता अक्षय कुमार भारत के बेहतरीन हास्य कलाकारों में से एक हैं। अभिनेता शनिवार को 50 साल के हो गए।

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी का कहना है कि अभिनेता अक्षय कुमार भारत के बेहतरीन हास्य कलाकारों में से एक हैं। अभिनेता शनिवार को 50 साल के हो गए।

अक्षय आगामी रियलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में जज के रूप में नजर आएंगे। रत्नानी शो के एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान सेट पर नजर आएंगे, जहां प्रतिभागियों, मेंटर और अक्षय के मूड, भाव-भंगिमाओं को फिल्माया जाएगा।

रत्नानी अपने वार्षिक कैलेंडर पर बॉलीवुड के लोकप्रिय चेहरों को जगह देने के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने बयान में कहा, “मैं स्टार टीवी के इस शो का हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं बहुत ज्यादा उत्साहित भी हूं क्योंकि यह मेरे प्रिय मित्र अक्षय कुमार के साथ है। मेरा मानना है कि वह भारत के बेहतरीन हास्य कलाकारों में से एक हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है।”

अक्षय ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन हास्य कौशल व चुटीले अंदाज को दिखा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493