यह गाड़ी सांतरागाछी से सात (शनिवार) को 02822 तथा पुणे से नौ अक्टूबर को 02821 चलेगी। यह जानकारी रायपुर रेलमंडल के वरिष्ठ प्रचार-प्रसार निरीक्षक शिवप्रसाद पंवार ने शनिवार को दी।
शिवप्रसाद पंवार ने बताया, “02822 सांतरागाछी-पुणे साप्ताहिक एसी सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन सांतरागाछी से प्रत्येक शनिवार को छूटेगी। यह गाड़ी अक्टूबर में 7,14, 21 और 28 अक्टूबर, नवंबर में 4,11,18 और 25 नवंबर को छूटेगी। वहीं 02821 पुणे-सांतरागाछी साप्ताहिक एसी सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन पुणे से प्रत्येक सोमवार को छूटेगी। यह गाड़ी अक्टूबर में 9,16, 23 और 30 को और नवंबर में 6, 13, 20 और 27 को छूटेगी।”
इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के तीन कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के आठ कोच, दो पावरकार सहित कुल 13 कोच रहेंगे।
जबलपुर-सांतरागाछी-जबलपुर के मध्य यह ट्रेन 02191/02192 जबलपुर-सांतरागाछी-जबलपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 25 अक्टूबर तक चलेगी। इस गाड़ी की सुविधा बिलासपुर से दी गई है।
dharmpath.com dharmpath