अखिलेश करें राजधर्म का पालन : डॉ. नूतन

डॉ. नूतन ने कहा, “मुलायम सिंह यादव, आजम खां, गायत्री प्रसाद प्रजापति व राममूर्ति वर्मा जैसे रसूखदार लोगों के गलत कार्यो का संवैधानिक तरीके से विरोध करने के कारण मेरे और अमिताभ के खिलाफ रामपुर, झांसी, कानपुर, शाहजहांपुर और लखनऊ सहित अलग-अलग स्थानों पर समाजवादी पार्टी के लोगों द्वारा फर्जी मुकदमे दायर किए जा रहे हैं। इनके इशारे पर प्रदेश सरकार के अफसर भी पक्षपातपूर्ण कार्यवाही कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि आज यदि अखिलेश यादव ने न्यायसंगत कार्यवाही नहीं की तो भविष्य में उन्हें भी यह अफसोस रहेगा कि समय और अवसर रहते वे राजधर्म का पालन करने में चूक गए, इसलिए यह बेहतर होगा कि वे इन सभी मामलों का व्यक्तिगत संज्ञान लेते हुए सही कार्यवाही कराएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493