अखिलेश के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान के बीच अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में सामने आए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, “मैं अखिलेश के लिए दुखी हूं वह बुरी तरह से इस दलदल में फंस गए हैं। मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं कि वह इस राजनीतिक दलदल से पाक साफ बाहर निकल सकें।”

इस दौरान लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर अखिलेश और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई।

अखिलेश और शिवपाल दोनों ही भीड़ को संबोधित करते हुए भावुक हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493