लखनऊ, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि वह नई पार्टी का गठन नहीं करेंगे और समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ बने रहेंगे।
अखिलेश ने सपा मुख्यालय में पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, “लोग कह रहे हैं कि एक नई पार्टी का गठन किया जाएगा। यह नई पार्टी कौन बनाएगा? मैं तो नहीं बनाऊंगा।”
उन्होंने कहा, “यदि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मुझे इस्तीफे के लिए कहेंगे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।”
उन्होंने वरिष्ठ नेतृत्व के बीच भ्रम फैलाने के लिए लोगों पर आरोप लगाया।
अखिलेश ने कहा कि यदि कोई पार्टी और पार्टी प्रमुख के खिलाफ षड्यंत्र रचेगा तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath