अखिलेश शनिवार को आगरा में, विकास कार्यों का जायजा लेंगे

शहर में अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान फुटबॉल प्रेमी यादव ब्राजील के दिग्गज रार्बटो कार्लोस के नेतृत्व वाले दिल्ली डायनेमोज के शीर्ष खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान श्री यादव आगरा मेडिकल कालेज के चिकित्सालय की आठ मंजिली इमारत का उद्घाटन भी करेंगे।

उधर, सूबे के लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी शहर की व्यस्त माल रोड पर फूलशहीद चौराहे से प्रतापपुर तक तैयार किए जा रहे करीब छह किलोमीटर लंबे साइकिल ट्रैक को जल्द से जल्द तैयार करने में जुटे हैं। प्रदेश सरकार ने यह साइकिल ट्रैक तैयार करने के लिए साढ़े चार करोड़ रुपया स्वीकृत किया है। फिलहाल प्रस्तावित ट्रैक के लिए जमीन को समतल करने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शहर में दिल्ली डायनेमोज की इंडिया सुपर लीग के अगले सत्र के लिए नई जर्सी का अनावरण किए जाने का कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

इस मौके पर यादव द्वारा सूबे में फुटबॉल को प्रोत्साहित करने की योजना के बारे में भी खुलासा किया जा सकता है। राज्य सरकार का इरादा युवा प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने के लिए जानेमाने कोचों की सेवाएं लेने का है। सरकार और दिल्ली डायनेमोज का प्रबंधन ताजमहल के पाश्र्व में नई जर्सी का अनावरण करके उत्तर प्रदेश की दुनिया भर में ब्रांडिंग करना चाहते हैं।

आसपास के इलाके को फुटबॉल प्रेमियों के लिए विकसित करके सरकार की योजना में एक अकादमी खोलना शामिल है। दिल्ली डायनेमोज की टीम में उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ी रोबिन सिंह और रविकुमार शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493