इटावा के पक्काबाग स्थित श्री कोल्ड स्टोरेज में 150 किलोवाट का सोलर मॉड्यूल स्थापित किया गया है। यह शीतगृह 1977 में स्थापित किया गया था और इसकी क्षमता 10 हजार चार सौ टन है।
कृषि मंत्रालय के मुख्य सलाहकार बागवानी मिशन प्रभात सक्सेना ने बताया कि संयत्र में तीन कंप्रेसर लगे हैं। सोलर मॉड्यूल लगाने से शीतगृह में प्रतिदिन लगभग सात सौ यूनिट बिजली की बचत होगी।
उन्होंने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन द्वारा शीतगृह निर्माण उच्चीकरण एवं सोलर मॉड्यूल पर अनुदान दिया जा रहा है। इस मिशन से पांच सौ टन क्षमता के शीतगृह स्थापित करने के लिए सोलर मॉड्यूल की लागत 35 लाख रुपये है।
dharmpath.com dharmpath