सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चार अगस्त को उन्नाव जनपद में ग्राम अटवा नवांय, पुरवा थाना में सपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर चौधरी के निधनोपरांत उनके परिवार से संवेदना प्रकट करने जाएंगे।
उन्होंने बताया कि यादव पांच अगस्त को सपा की मजबूती में आजीवन समर्पित रहने वाले अग्रिम पंक्ति के समाजवादी योद्धा ‘छोटे लोहिया’ दिवंगत जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर जनेश्वर पार्क , गोमतीनगर लखनऊ में मिश्र की मूर्ति पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
dharmpath.com dharmpath