पूर्वोत्तर भारत में दर्ज की गई असमान बारिश

अगरतला/गुवाहाटी , 3 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर भारत मानसून की असमान बारिश का सामना कर रहा है। असम और दूसरे पूर्वोत्तर के राज्य बाढ़ की मार झेल रहे हैं।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की एक रिपोर्ट के अनुसार बीते साल सिक्किम के अलावा अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून (जून-सितंबर) के दौरान कम बारिश हुई।

आईएमडी की रिपोर्ट में कहा गया, “असम व मेघालय उप प्रभाग और अरुणाचल उप-प्रभाग में चार महीने के मानसून अवधि के पहले दो महीने (जून व जुलाई) में करीब 20-21 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।”

इसमें कहा गया, “नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा उप-प्रभाग में जून व जुलाई में 12 फीसदी अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई।”

पूर्वोत्तर के सात राज्यों को तीन उप-प्रभागों में बांटा गया है। इसमें असम व मेघालय, अरुणाचल प्रदेश व नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

आईएमडी रिपोर्ट के अनुसार, असम व मेघालय उप-प्रभाग में जून व जुलाई में औसत 1,068.3 मिमी के मुकाबले 849.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अरुणाचल प्रदेश उप-प्रभाग में इस अवधि में औसत 1,047.1 मिमी के मुकाबले 824.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा उप-प्रभाग में औसत 840.3 मिमी के मुकाबले 938.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493