उन्होंने कहा कि सरकारी रिपोर्ट कहती है कि बांध के निर्माण से लगभग 56 परिवार प्रभावित हो रहे हैं, जबकि असलियत यह है कि लगभग 40 गांव इस निर्माण से डूब जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया, “हम बांध बनाने का विरोध नहीं कर रहे। हम चाहते हैं कि पीड़ितों को इंसाफ दिया जाए।”
वहीं, मंत्री रामविचार नेताम ने वीएनएस से कहा कि विधायक अमित जोगी बेबुनियाद और बेतुके आरोप लगा रहे हैं। सारे गांवों का सर्वेक्षण करवाया गया है। इससे किसी भी गांव को कोई भी नुकसान नहीं होगा।
उन्होंने अमित जोगी से सीधा सवाल किया कि अचानक चुनाव नजदीक आने पर ही उनको ये सब बातें क्यों याद आती हैं? इससे पहले वे कहां थे? क्या इसके पहले उनको ये बात पता नहीं थी?
dharmpath.com dharmpath