हाथी के साथ सेल्फी लेने के प्रयास में गई युवक की जान

भुवनेश्वर, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा के अंगुल जिले में खमर वन क्षेत्र स्थित के मंदिर के पास हाथी के साथ सेल्फी लेने के प्रयास में सोमवार को एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। हाथी ने उसे अपने पैरों तले कुचल कर मार डाला।

यह घटना उस समय घटी जब गांव के लोग हाथी को खदेड़कर उसे वापस उसकी झुंड में भेजने की कोशिश कर रहे थे तभी युवक हाथी के पास चला गया अैार मंदिर के पास उसके साथ सेल्फी लेने लगा।

युवक की पहचान पालाहारा इलाके के निमिडिबेडा गांव निवासी जयकृष्ण नायक के रूप में हुई है।

खमर के वन अधिकारी दिब्य लोचन पात्रा ने बताया कि वन अधिकारियों के साथ गांव के लोग हाथी को वापस झुंड में भेजने की कोशिश कर रहे थे।

नायक को गंभीर चोटें आयी थीं उसे सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493