अगली फिल्म में नौसेना अधिकारी बनेंगे राणा डग्गुबाती

चेन्नई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता राणा डग्गुबाती अपनी आगामी तेलुगू फिल्म में एक नौसेना अधिकारी का किरदार निभाएंगे।

यह फिल्म पीएनएस गाजी पनडुब्बी के रहस्यमय तरीके से डूबने पर आधारित है।

फिल्म ‘बाहुबली’ को मिली अपार सफलता के बाद अब राणा को 31 वर्षीय निर्देशक संकल्प रेड्डी की फिल्म में देखा जाएगा। संकल्प की यह पहली फिल्म है।

इस फिल्म में साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान द्वारा तैनात पनडुब्बी पीएनएस गाजी के डुबने के रहस्य को दर्शाया जाएगा और इसकी कहानी भारतीय पनडुब्बी एस21 के एक अधिकारी और उनके दल के बारे में है जो 18 दिन तक पानी के अंदर रहे थे।

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “राणा को यह कहानी अच्छी लगी और उन्होंने हां कर दी है। संकल्प अभी पटकथा को पूरा कर रहे हैं। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है और टीम जल्द ही शूटिंग शुरू करने की सोच रही है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पनडुब्बी के अंदर होगी और टीम ने इसके लिए हैदराबाद के एक स्टुडियो में नकली पनडुब्बी का निर्माण कर लिया है।”

इस फिल्म में राणा के अलावा अभिनेता प्रकाश राज से भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए संपर्क किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493