बार्सिलोना, 31 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग क्लब इस्पैनियोल ने चिली के फुटबॉल खिलाड़ी एंजो रोको के साथ करार किया है।
समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, यह लोन पर आधारित करार है और क्लब ने सिर्फ 2015-16 के लिए ही इस करार को लेकर हामी भरी है। वैसे क्लब ने रोको को हासिल करने की संभावना बनाए रखी है।
डिफेंडर के तौर पर खेलने वाले रोको ने शुक्रवार को क्लब के साथ करार किया और वह मेडिकल टेस्ट भी पास कर गए हैं।
बीते सत्र में 22 साल के रोको ने एल्ची के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। इसी को देखते हुए इस्पैनियोल ने रोको को अपने साथ जोड़ा है।
dharmpath.com dharmpath