अगले साल खिताब पर रहेगी नजर : गाल

मैनचेस्टर, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के प्रबंधक लुइस वान गाल का मानना है कि इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मौजूदा सत्र में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करना जीतने से अधिक यथार्थवादी होगा।

गाल ने यह भी कहा कि टीम का लक्ष्य अगले साल ईपीएल का खिताब जीतने का रहेगा।

गाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी टीम शनिवार को ओल्ड ट्रेफोर्ड में लीवरपूल के खिलाफ विजय टीम के तौर पर उभरेगी।

जब इस खिताब को जीतने के लिए युनाइटेड की संभावनाओं के बारे में गाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “नहीं, हो सकता है कि दूसरा या तीसरा स्थान यर्थाथवादी है लेकिन उम्मीद है कि अगले साल हम खिताब जीत लेंगे।”

गाल से जब स्वानसी से मिली हार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे माफ कीजिए। यह मेरी गलती थी पर चिंता मत कीजिए, हम शनिवार को जरूर जीतेंगे।”

डेमेल की रपट के अनुसार युनाइटेड को चल रहे ईपीएल सत्र में गुरुवार को स्वानसी सिटी की टीम से 2-1 से हार मिली थी।

गाल ने कहा कि युनाइटेड के प्रशंसकों का समर्थन दुनिया में सबसे बेहतरीन चीज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493