बार्सिलोना, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बार्सिलोना ओपन के आयोजकों ने मंगलवार को स्पेनिश टेनिस स्टार के टूर्नामेंट के 2017 संस्करण में हिस्सा लेने की पुष्टि की।
नडाल इस एटीपी वर्ल्ड टूर 500 सीरीज आयोजन में 13वीं बार हिस्सा लेंगे।
चोट के कारण एटीपी विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर खिसके नडाल इस टूर्नामेंट के 65वें संस्करण के साथ क्ले कोर्ट पर वापसी करेंगे।
टूर्नामेंट का आयोजन 22 से 30 अप्रैल के बीच होगा।
बीते साल नडाल ने जापान के केई निशिकोरी को हराते हुए यहां खिताब जीता था और अब वह अपना खिताब बचाने के लिए उतरेंगे।
dharmpath.com dharmpath