फतेहपुर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की आजम ने निंदा की

उन्होंने जिलों में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों से इस तरह की घटनाओं को पूरी तरह से रोकने की अपेक्षा की है। आजम ने कहा कि केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से प्रदेशों में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो रही है, जो कि अच्छी बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी की वजह से पैदा हुई इस अव्यवस्था को भारत सरकार द्वारा संज्ञान में लेकर उपयुक्त उपाय करने चाहिए। महज करेंसी के एक्सचेंज के लिए लाइन में खड़े गरीब, मजलूम और लाचारों को जो तमाम तकलीफें उठानी पड़ रही हैं, उन्हें किसी तरह से जायज नहीं कहा जा सकता है। इस ओर न सिर्फ जिलों में तैनात पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है, वहीं केंद्र सरकार भी करेंसी बदलवाने के लिए एक बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंसी बदलवाने की व्यवस्था को आसान और सुगम बनाए जाने की अपील की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493