अगले 2 साल में हर घर को बिजली : नीतीश

पटना, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार के कहा कि अगले दो वर्षो के अंदर राज्य में हर घर को बिजली पहुंचाने का काम पूरा करना है। राज्य में बिजली की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।

सरकार के सात निश्चयों के तहत ‘हर घर बिजली लगातार’ कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से ऋण लेकर राज्य सरकार अपनी बिजली योजनाओं पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा, “इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार में अगले दो साल में प्रत्येक घर को बिजली की आपूर्ति मुहैया कराना है।”

नीतीश ने स्पष्ट करते हुए कहा, “हमारा वादा हर घर बिजली पहुंचाने का है। यह वादा नहीं कि हम मुफ्त बिजली देंगे। कोई अगर यह वादा करता है कि हम मुफ्त बिजली देंगे तो इससे बड़ा झूठ नहीं हो सकता। बिजली कनेक्शन देंगे और निरंतरता में बिजली मिलेगी। इसके लिए बिजली बिल का भुगतान होना चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 440 करोड़ की बिजली योजनाओं का शिलान्यास और 40.83 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन भी किया।

इस मौके पर राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह और ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद थे।

बिहार में बिजली की स्थिति में लगातर सुधार का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में एक व्यक्ति पर बिजली की उपलब्धता जहां 70 यूनिट थी, वहीं अब यह आंकड़ा 258 यूनिट तक पहुंच गई है। कुछ वर्ष पहले जहां मांग 700 मेगावाट थी जो अब 3769 मेगावाट हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493