‘अच्छे दिन’ के झांसे में अब नहीं आएगी जनता : अखिलेश

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय तरणताल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तरणताल का जल्द से जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारों को नौकरी व रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील है। सरकार इस बात पर लगातार विचार कर रही है कि बेराजगारों को रोजगार कैसे उपलब्ध कराया जा सके।

बसपा सरकार पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा का कोई सिद्धांत ही नहीं है।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने एक हजार से ज्यादा लोगों की समस्याएं सुनीं और एसएसपी को निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसमें कोई निर्दोष नहीं फंसना चाहिए।

कुछ लोगों ने कहा कि पंचायत चुनाव की मतगणना निष्पक्ष होनी चाहिए तो मुख्यमंत्री ने उनसे सवाल किया कि क्या जिला प्रशासन ने मतदान सही ढंग से कराया? इस पर शिकायतकर्ता का उत्तर था ‘हां’। फिर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जब चुनाव निष्पक्ष हुए तो मतगणना भी निष्पक्ष होगी। फिर भी उन्होंने जिला प्रशासन को इस संबंध में निर्देश दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493