तिरुवनंतपुरम, 8 नवंबर (आईएएनएस)। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में महागठबंधन के आगे निकलने के बाद इसके नेताओं- लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार को बधाई दी।

एक ई-मेल से भेजे संदेश में अच्युतानंदन ने उन्हें चुनावों में सांप्रदायिक फासीवादी ताकतों को मात देने के लिए बधाई दी।
अच्युतानंदन ने कहा, “चुनाव परिणाम साबित करते हैं कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ नहीं है, जो एक सांप्रदायिक फासीवादी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। परिणाम साबित करते हैं कि देश में लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष दलों में एकता जरूरी है।”
dharmpath.com dharmpath