पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना में महागठबंधन से पिछड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लड्डुओं और पटाखों के आर्डर रद्द कर दिए।
भाजपा के एक नेता ने कहा कि रविवार सुबह मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बढ़त मिलने के बाद लड्डुओं और पटाखों के आर्डर दिए गए थे। हालांकि बाद में राजग के महागठबंधन से पिछड़ने के कारण आर्डर रद्द कर दिए गए।
भाजाप कार्यालय के बाहर लगे स्टाल पर आधे से ज्यादा झंडे और पटाखे ऐसे ही रह गए।
एक दुकानदार, रोशन शाह ने कहा, “मैं करीब 10,000 रुपये के पटाखे व भाजपा के झंडे लेकर आया था, लेकिन हार के बाद अब कोई इन्हें नहीं खरीद रहा।”
रोशन ने कहा, “काश, मैंने अपने छोटे भाई की तरह जद (यू) या राजद के झंडे खरीदे होते। मैं अब अपने पटाखों को बेचने के लिए जद (यू) कार्यालय के बाहर जा रहा हूं।”
dharmpath.com dharmpath