पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पिछड़ने के बाद भाजपा नेता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ‘बिहार और बाहरी’ का मुद्दा अब हमेशा के लिए खत्म हो गया है।
‘बिहारी बाबू’ नाम से चर्चित शत्रुघ्न ने एक ट्वीट में लिखा, “ऐसा लगता है कि बिहार और बाहरी का मुद्दा अब हमेशा के लिए खत्म हो गया है। बिहार में बिहारी की जीत और बाहरी की हार हुई है।”
उन्होंने लिखा, “यह लोकतंत्र और बिहार के लोगों की जीत है।
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के रुझान आ चुके हैं, जिसमें सत्ताधारी महागठबंधन स्पष्ट बढ़त बनाए हुए है।
dharmpath.com dharmpath