नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि बिहार का फैसला अहंकार पर विनम्रता की जीत है और विभाजनकारी ताकतों पर एकता की जीत है।
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, “यह विभाजनकारी ताकतों पर एकता की जीत है, अहंकार पर विनम्रता की जीत है, नफरत पर प्यार की जीत। यह बिहार के लोगों की जीत है।”
उन्होंने कहा, “बिहार के लोगों, नीतीश जी, लालू जी, कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं और महागठबंधन को इस जीत के लिए बधाई।”
dharmpath.com dharmpath