अच्युतानंदन व विजयन दोनों पूर्व मुख्यमंत्री लड़ेंगे चुनाव

तिरुवनंतपुरम, 10 मार्च (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने गुरुवार को केरल के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों वी.एस. अच्युतानंदन एवं उनके प्रतिद्वंद्वी पिनाराई विजयन को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है।

माकपा सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी और उनके पूर्ववर्ती प्रकाश करात औपचारिक रूप से इस फैसले से राज्य पार्टी सचिवालय को शुक्रवार को अवगत कराएंगे। राज्य के माकपा नेताओं की शुक्रवार को ही बैठक होनी है।

अच्युतानंदन (92)और विजयन (71)के बीच एक दशक से भी अधिक समय से ठनती रही है। इसकी वजह से पार्टी को कई बार अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा है। विजयन ने 1998 से चुनाव नहीं लड़ा है।

अच्युतानंदन वर्ष 2006 में मुख्यमंत्री बने थे। 2011 के चुनाव में माकपा की हार के बाद वह विपक्ष के नेता बने।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493