शत्रुघ्न सिन्हा की पूर्व भाभी मृत पाई गईं

गुड़गांव, 10 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पूर्व भाभी शीला सिन्हा गुड़गांव स्थित अपने घर में फांसी के फंदे से लटकी पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि 60 वर्षीय महिला सेक्टर 51 स्थित अपने घर में पंखे से लटकी पाई गईं। पड़ोसियों द्वारा घर से दरुगध आने की शिकायत पर पुलिस घर पहुंची थी।

पुलिस उपायुक्त हवा सिंह ने आईएएनएस से कहा कि घर में दाखिल होने के लिए मुख्य दरवाजा तोड़ना पड़ा।

हवा सिंह ने कहा कि महिला की बेटी भारती अहमदाबाद में रहती है, जबकि उनका कारोबारी बेटा भारती हिंदू बेंगुलुरू में रहता है।

एक सूत्र ने कहा कि महिला की मौत एक सप्ताह पहले हुई हो सकती है। पुलिस ने कहा कि वह घर में अकेली रहती थी और घरेलू सहायक नहीं रखती थी।

शीला के पूर्व पति भरत सिन्हा लंदन में रहते हैं। दंपति करीब 25 साल पहले ही अलग हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493