अजय रस्तोगी हो सकते हैं त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

अगरतला, 3 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के वरिष्ठ न्यायाधीश अजय रस्तोगी को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जा सकता है।

उच्च न्यायालय के एक अधिकारी ने यहां शनिवार को कहा कि निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश टी. वेफेई 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे।

न्यायमूर्ति रास्तोगी के नाम की अनुशंसा करते हुए प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाले सर्वोच्च न्यायालय कोलेजियम ने कहा, “कोलेजियम ने न्यायमूर्ति रास्तोगी को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए सभी तरह से उपयुक्त पाया है।”

त्रिपुरा उच्च न्यायालय में दो न्यायाधीशों के पद एक वर्ष से भी अधिक समय से खाली पड़े हैं।

त्रिपुरा के साथ 2013 में मणिपुर और मेघालय में भी अलग-अलग उच्च न्यायालय स्थापित किए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493