उप्र : लखनऊ में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद 4 डकैत गिरफ्तार

लखनऊ , 3 फवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की देर रात पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। हालांकि, पुलिस इस दौरान बावरिया गिरोह के चार डकैतों को गिरफ्तार करने में सफल रही।

पुलिस के मुताबिक, राजधानी में कृष्णानगर के पास पुलिस और डकैतों के बीच शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। इसमें चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश गोली लगने से घायल भी हुए।

बावरिया गिरोह के इन डकैतों ने 18 जनवरी से 22 जनवरी के बीच चिनहट, काकोरी और मलिहाबाद में डकैती की वारदातों को अंजाम दिया था। तब इन लोगों ने 2 युवकों की हत्या भी कर दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया, “बीकानेर निवासी महेंद्र उर्फ महेश, मनोज उर्फ छोटू घायल हुए हैं। इनके साथ ही राजेश उर्फ पेटला और रमेश उर्फ राजू भी गिरफ्तार हुए हैं। इनके साथियों दयाराम, रामदीन और कालिया की तलाश में पुलिस कम्बिंग कर रही है। डकैतों के पास एक 12 बोर बंदूक, दो 12 बोर देशी तमंचे, एक 315 बोर देशी तमंचा एवं जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ है।”

इस मुठभेड़ में सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद शाही, कृष्णानगर इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय समेत कई पुलिस कर्मी शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493