अनशन कर रही लांस नायक यज्ञ प्रताप की पत्नी की तबीयत बिगड़ी

रीवा (मप्र), 16 जनवरी (आईएएनएस)। सेना में जवानों से घरेलू काम कराए जाने के विरोध में और न्याय की मांग करते हुए अनशन कर रही लांस नायक यज्ञ प्रताप सिंह की पत्नी ऋचा सिंह की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार को उन्हें संजय गांधी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

सेना में जवानों से घरेलू काम कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने वाले यज्ञ प्रताप सिंह की पत्नी ऋचा सिंह ने शुक्रवार से अनशन शुरू कर दिया था। ऋचा सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके पति का मोबाइल छीन लिया गया और वह फतेहगढ़ में अनशन पर हैं।

यज्ञ प्रताप की पत्नी ऋचा मध्यप्रदेश के रीवा जिले की बोदाबाग कालोनी में अपने बेटे के साथ किराए के मकान में रहती हैं और यही अनशन कर रही थीं। रविवार की रात उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

ऋचा की मांग है कि सेना के जवानों को सेवादारी के काम से हटाकर सीमा पर तैनात किया जाए और सभी सैनिकों को मोबाइल फोन दिया जाए, ताकि वे परिवार के संपर्क में रह सकें।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, “स्वास्थ्य बिगड़ने पर ऋचा को संजय गांधी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों ने रस पिलाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493