अन्नाद्रमुक के साथ विलय पर बातचीत नहीं : एएमएमके नेता दिनाकरण

चेन्नई, 21 मार्च (आईएएनएस)। एएमएमके के नेता दिनाकरण ने गुरुवार को मदुरै अदीनम (मठ) प्रमुख अरुणागिरी नाथर के बयान को खारिज करते हुए अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) के साथ विलय की बातचीत को नकार दिया। नाथर ने कहा था कि सत्ताधारी अन्नाद्रमुक के साथ एएमएमके के विलय के लिए बातचीत की जा रही है।

अन्नाद्रमुक से निष्कासित दिनाकरण ने एक ट्वीट में नाथर के विलय के लिए वार्ता के बयान को आधारहीन करार दिया।

उन्होंने कहा, “इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इसकी जरूरत नहीं है।”

नाथर ने संवाददाताओं से कहा था दिनाकरण और अन्नाद्रमुक के बीच मेल-मिलाप के लिए बातचीत चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493