उप्र : होली पर मुलायम परिवार के दिखे कई रंग

लखनऊ/इटावा, 21 मार्च (आईएएनएस)। होली के अवसर पर समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार के कई रंग देखने को मिले। होली समारोह के दौरान शिवपाल और अखिलेश अलग-अलग बने मंच पर अपने समर्थकों के बीच पहुंचे।

मुलायम सिंह का आशीर्वाद लेकर निकले शिवपाल सिंह यादव ने देश व प्रदेश के लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा, “मैंने कांग्रेस समेत गठबंधन के दलों से साथ चुनाव लड़ने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने मुझे शामिल नहीं किया। इसलिए मैंने पीस पार्टी और दूसरे छोटे दलों के साथ गठबंधन किया है।”

इस मौके पर उनके पुत्र आदित्य यादव भी मौजूद रहे। हालांकि मुलायम परिवार का कोई और सदस्य शिवपाल के होली कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ, जबकि अखिलेश यादव के साथ होली मनाने सांसद धर्मेद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493