अन्ना ने केंद्र, केजरीवाल पर दागे सवाल

रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र), 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के खिलाफ कोई शिकायत मिली थी तो इस पर कार्रवाई पहले ही होनी चाहिए थी। अन्ना ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को भी अफसर नियुक्त करने से पहले उनकी पृष्ठभूमि की जांच कर लेनी चाहिए थी।

अन्ना ने अहमदनगर जिले में स्थित अपने गांव रालेगण सिद्धि में संवाददाताओं से कहा, “यह घटना (कथित भ्रष्टाचार) अरविंद के कार्यकाल में नहीं हुई है। भाजपा ने बीते डेढ़ साल में इस पर कुछ नहीं किया। कार्रवाई (राजेंद्र कुमार के खिलाफ) तो तभी हो जानी चाहिए थी।”

उन्होंने कहा कि उन्होंने केजरीवाल से हमेशा कहा है कि अपने आस-पास मजबूत चरित्र के लोगों को रखो।

अन्ना ने कहा, “शुरुआत से ही, अरविंद भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं। मैंने हमेशा उनसे कहा है कि ‘तुम्हारे आस-पास हमेशा मजबूत चरित्र के लोग होने चाहिए’। किसी को प्रधान सचिव चुनने से पहले उन्हें उसकी पृष्ठभूमि की जांच कर लेनी चाहिए थी।”

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में राजेंद्र कुमार के घर-दफ्तर पर छापा मारा था। दिल्ली सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यालय की भी छानबीन की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493