अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने को प्रेरित करते हैं : न्यूजीलैंड क्रिकेट

कोलकाता, 13 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट अधिकारियों का कहना है वे अपने खिलाड़ियों को भारत के शीर्ष लीग क्रिकेट टूर्नामेंट ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (आईपीएल) में खेलने के लिए उत्साहित करते हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के वाणिज्यिक निदेशक जेम्स वीयर ने शुक्रवार को कहा, “हमारा मानना है कि आईपीएल दुनिया की शीर्ष स्तर की क्रिकेट लीग है। न्यूजीलैंड क्रिकेट अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने के लिए उत्साहित करती है।”

गौरतरलब है कि हाल ही में आई खबरों में कहा गया कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने टेस्ट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और सबसे अनुभवी खिलाड़ी डेविड वार्नर सहित अपने शीर्ष खिलाड़ियों को आईपीएल में हिस्सा न लेने के एवज में तीन साल का करार प्रदान करने की पेशकश की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493