इरफाउड (मोरक्को), 13 मई (आईएएनएस)। हीरो मोटरस्पोर्ट्स टीम के जोएक्विम रोड्रिग्ज और भारतीय चालक सी. एस. संतोष ने शनिवार को अफ्रीकिया मेरजोउगा रैली में क्रमश: नौवां और 17वां स्थान हासिल किया।
जोएक्विम ने रेस के छठे चरण में दूसरा स्थान हासिल किया था, जिससे उन्हें ओवरऑल नौवां स्थान हासिल करने में मदद मिली। संतोष की ओवरऑल रैंकिंग 17 रही।
चालकों ने इस रेस में 1,200 किलोमीटर की कुल दूरी तय की।
इस रेस के साथ हीरो मोटरस्पोर्ट्स टीम ने सत्र के पहले हाफ तक चार रेसों में शानदार प्रदर्शन किया है।
जोएक्विम ने कहा, “मेरे लिए आखिरी चरण शानदार रहा। दूसरे स्थान पर आना अच्छा था। यहां काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई, लेकिन इसमें बेहद मजा आया। मैंने काफी मेहनत की और अच्छी स्थिति में आ गया था, लेकिन दो बार हुई दुर्घटना के कारण मेरा समय बर्बाद हुआ। टीम के बेहतर परिणाम से खुश हूं।”
संतोष ने कहा, “छह दिन का शानदार अंत हुआ। मैं यहां अनुभव लेने के लक्ष्य से आया था। मैंने रैली में अच्छा प्रदर्शन किया।”
dharmpath.com dharmpath