अप्रैल में लखनऊ से मुंबई तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

इस बारे में उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) नीरज शर्मा ने बताया कि उत्तर रेलवे मुंबई छत्रपति टर्मिनल से चल कर लखनऊ पहुंचने वाली ट्रेन को अप्रैल से 26 फेरों में चलाएगा।

02111-02112 मुंबई छत्रपति टर्मिनल-लखनऊ ट्रेन मुंबई से चार अप्रैल से 27 जून के बीच प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी। मुंबई स्पेशल ट्रेन दोपहर 2.20 बजे चलेगी जो दूसरे दिन दोपहर 1.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन पांच अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी। लखनऊ से ये ट्रेन दोपहर तीन बजे चलेगी जो अगले दिन 4.25 बजे मुंबई पहुंचेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493