उप्र : पिता ने आतंकी सैफुल्ला का शव लेने से इनकार किया

लखनऊ /कानपुर, 8 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हाजी कालोनी इलाके में मंगलवार देर रात चली मुठभेड़ में मारे गए इस्लामिक स्टेट (आईएस) के संदिग्ध आतंकी सैफुल्ला के परिजनों ने बुधवार को उसका शव लेने से इनकार कर दिया।

उसके पिता सरताज ने मीडियाकर्मियों से कहा, “जो देश का नहीं हो सका वह हमारा क्या होगा।” उन्हें लखनऊ ले जाने के लिए कानपुर पहुंची पुलिस टीम खाली हाथ वापस लौट गई।

लखनऊ में 11 घंटे चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने सैफुल्ला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद पुलिस की एक टीम को कानपुर से उसके पिता सरताज को लाने के लिए भेजा गया।

यहां दोपहर टीटा जाजमऊ स्थित सैफुल्ला के घर पहुंची पुलिस टीम ने उसके पिता सरताज से मुलाकात की। पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी देने के बाद अपने साथ लखनऊ चलने को कहा।

इस पर सरताज ने शव लेने से मना कर दिया। सरताज जाजमऊ स्थित एक टेनरी में काम काम करते हैं। परिवार में उनके अलावा पत्नी और एक अन्य बेटा है।

लखनऊ की हाजी कालोनी में मंगलवार देर रात तक लगभग 11 घंटे चली मुठभेड़ में सैफुल्ला मारा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493