अफगानिस्तान के 24 नागरिक अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराए गए

काबुल, 3 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के सारी पुल प्रांत में अगवा 24 नागरिकों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है।

सिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया, “जैसे ही प्रांतीय अधिकारियों को तालिबान द्वारा 24 यात्रियों को अगवा किए जाने का पता चला। अगवा किए गए लोगों की सुरक्षित रिहाई के प्रयास किए गए। इसके बाद गुरुवार देर शाम तक 24 लोगों को रिहा कराया गया।”

इससे पहले की खबरों में सरी पुल और बलखाब जिले के बीच के सड़क मार्ग पर अगवा किए गए लोगों की संख्या 17 बताई गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493