अफगानिस्तान ने आजादी की 99वीं वर्षगांठ मनाई

काबुल, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने ब्रिटिश आधिपत्य से आजादी मिलने की 99वीं वर्षगांठ को रविवार को देश में खराब सुरक्षा स्थिति के बीच मनाया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति अशरफ गनी ने यहां गार्ड ऑफ आनर का निरीक्षण करने के बाद रक्षा मंत्रालय परिसर में आयोजित एक आधिकारिक उत्सव के दौरान स्वतंत्रता मीनार पर पुष्पांजलि अर्पित की।

गनी ने सुरक्षा बलों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने देश में शांति, स्थिरता लाने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

आधिकारिक समारोह देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए गए।

रविवार सुबह काबुल में वजीर अकबर खान हिल पर देश का सबसे बड़ा एक नया ध्वज फहराया गया।

हालांकि, अफगानिस्तान कभी भी ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा नहीं था, लेकिन 1919 में एंग्लो-अफगान संधि पर हस्ताक्षर करने के बाद इसे अपनी आजादी मिली। यह एक ऐसी संधि थी जिससे अफगानिस्तान और ब्रिटेन के बीच पूर्ण तटस्थ संबंध स्थापित हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493