छत्तीसगढ़ सरकार केरल को देगी 10 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से टेलीफोन पर बातचीत की है और उन्हें वहां के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हरसंभव सहायता देने की पेशकश की है।”

रमन सिंह ने विजयन से फोन पर बातचीत में छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से डॉक्टरों और स्वयंसेवी राहत कर्मियों का दल भी केरल भेजने की पेशकश की है। सिंह ने विजयन से कहा कि केरल में बाढ़ की इस गंभीर प्राकृतिक आपदा के वक्त छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता केरल की जनता के साथ खड़ी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493