केरल बाढ़ राहत के लिए गोवा के मंत्री देंगे 1 माह का वेतन

पणजी, 19 अगस्त (आईएएनएस)। गोवा के जल संसाधन मंत्री विनोद पालेकर ने रविवार को कहा कि वह बाढ़ग्रस्त केरल के राहत कोष में अपनी एक महीने की तनख्वाह दान करेंगे।

उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “केरल में बाढ़ से जूझ रहे हमारे भाईयों व बहनों को देखकर बहुत दुखी हूं। उन्हें पुनस्र्थापित करने और राहत कार्यो में सहायता के लिए एक छोटे से योगदान के रूप में मैंने केरल राहत कार्यो के लिए एक महीने की तनख्वाह दान करने का फैसला किया है।”

वहीं पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने शनिवार को बाढ़ग्रस्त केरल के लिए एक महीने की तनख्वाह दान करने की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493