केरल से बाढ़ में फंसे ओडिशा के लोगों की मदद का आग्रह

भुवनेश्वर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने रविवार को केरल सरकार से विनाशकारी बाढ़ में फंसे ओडिशा के लोगों को जरूरी सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

ओडिशा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष अधिकारी (ओएसडी) श्यामलाल कुमार दास ने एक पत्र में 187 लोगों की सूची सौंपी है जो केरल की बाढ़ में फंस गए हैं।

ओडिशा सरकार के अधीन राज्य आपदा अभियान केंद्र के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) कार्यालय में मदद मांगने के लिए की कई कॉल आने के बाद यह पत्र केरल आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को दिया गया।

दास ने पत्र में कहा, “अनुरोध है कि कृपया इन लोगों को भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए व्यवस्था करें।”

ओडिशा सरकार ने केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए एसआरसी कार्यालय में 24 घंटें की हेल्पलाइन सेवा 1070 और 0674-2534177 भी शुरू की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493