अफगानिस्तान में विस्फोट, 5 मरे

काबुल, 19 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी में मंगलवार दोपहर हुए एक विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

टोलो न्यूज की एक रपट के मुताबिक, काबुल में न्याय मंत्रालय के कार्यालय के पार्किं ग इलाके में विस्फोटकों से भरी एक टोयोटा कार को उड़ा दिया गया। यह घटना उस वक्त घटी, जब मंत्रालय के कर्मचारी दिन की छुट्टी के बाद वापस घर लौट रहे थे।

विस्फोट की आवाज मीलों दूर तक सुनी गई और आसपास स्थित इमारतों को नुकसान पहुंचा।

घटना के तत्काल बाद सुरक्षाबल तथा आपातकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि विस्फोट अपराह्न 3.45 बजे हुआ।

तालिबान सहित किसी भी समूह ने अभी तक इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अफगानी सुरक्षाबलों ने विस्फोट स्थल को सील कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493