काबुल, 18 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में एक हवाई हमले में चार आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा, “मंगलवार रात गठबंधन सेना के ड्रोन हमले में चार आतंकवादी मारे गए। ड्रोन से दश्त-ए-आर्ची जिले में गुजर रहे एक वाहन को निशाना बनाया गया।”
अधिकारी ने कहा कि हमले में स्थानीय तालिबान कमांडर मोहम्मद नासिर भी मारा गया।
dharmpath.com dharmpath