अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया की पहली बैठक इस्लामाबाद में

काबुल, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने गुरुवार को घोषणा की कि अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया की पहले दौर की वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जनवरी में होगी।

गनी ने कहा, “चार देशों अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन तथा अमेरिका के बीच पहले दौर की बैठक इस्लामाबाद में 11 जनवरी को होगी, जो शांति समझौते का मार्ग प्रशस्त करेगी। इसके बाद दूसरे दौर की बैठक काबुल में होगी।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान तथा अफगानिस्तान के बीच आमने-सामने की पहले दौर की वार्ता जुलाई में हुई, लेकिन तालिबान नेता मुल्ला उमर की मौत के खुलासे के बाद दूसरे दौर की वार्ता रद्द हो गई।

राष्ट्रपति गनी के पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख जनरल राहील शरीफ से मुलाकात और दोनों देशों के बीच शांति प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेनेवाले सशस्त्र समूहों के खिलाफ कार्रवाई की सहमति बनने के चार दिनों बाद गनी की यह घोषणा सामने आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493