माकपा ने अंदरूनी कमजोरियों से निजात के लिए दोहरा संकल्प लिया

कोलकाता, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने गुरुवार को दावा किया कि केवल वही एक बेहतर नीतिगत विकल्प और राजनैतिक संस्कृति दे सकती है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पार्टी की अंदरूनी एकता को मजबूत बनाएं।

पार्टी के महाधिवेशन (प्लेनम) के समापन पर माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि पार्टी ने अंदरूनी कमजोरियों और बाहरी चुनौतियों का सामना करने के लिए अपने संकल्प को दोहरा करने के आदेश को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

उन्होंने कहा, “प्लेनम ने मसौदा प्रस्ताव और मसौदा रपट को मंजूरी दे दी है और ऐसा कर हमने पार्टी की 21वीं कांग्रेस (जो विशाखापट्टनम में हुई थी) के आदेश को पूरा कर लिया है।”

येचुरी ने कहा, “हमने अपनी पार्टी को मजबूत करने के संकल्प को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। इसके आधार पर वाम शक्तियों की एकता को मजबूत करेंगे और इसके आधार पर वाम और लोकतांत्रिक मोर्चे का गठन करेंगे।”

येचुरी ने कहा कि माकपा जनता से जुड़ी क्रांतिकारी पार्टी है। यही पार्टी लोगों को एक नीतिगत विकल्प दे सकती है, एक बेहतर राजनैतिक संस्कृति दे सकती है।

माकपा महासचिव ने कहा, “हम वह पार्टी हैं जो देश का एजेंडा, जनता की दृष्टि से बना एजेंडा तय करेंगे। यह सत्तारूढ़ वर्ग द्वारा की जा रही उस लूट का प्रतिरोध होगा जिसे हम देख रहे हैं। “

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493