इस्लामाबाद, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की सीमा पार से आतंकवादियों द्वारा खैबर एजेंसी में स्थित जांच चौकी पर किए गए हमले में चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
डॉन आनलाइन ने सेना की ओर से जारी बयान के हवाले से कहा कि रविवार को अखुंड वाला पास जांच चौकी पर रॉकेट से हमला किया गया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए गए हमले में सभी अफगानी आतंकवादी मारे गए।
इस हमले के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को अफगानिस्तान के राजदूत जनान मौसाजाई को सम्मन भेजा और इस हमले के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कहा, “दोनों देशों के बीच के संबंध में सकारात्मक परिणामों के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों के बाद भी इस तरह की घटनाओं के कारण शुभ समाचार मिलना संभव नहीं है।”
मंत्रालय ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद की पूरी तरह से निंदा की और आफगानिस्तान के साथ मिलकर अपने दुश्मन आतंकवाद से लड़ने के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने अपने सैनिकों पर हुए हमले को अस्वीकार्य बताया।
मंत्रालय ने अफगान राजदूत से कहा गया कि वह अपनी सरकार से मामले की जांच कराने को कहें।
dharmpath.com dharmpath